बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा कहा कि भारी भरकम बजट पेश करने के बावजूद सरकार सम्पूर्ण बजट का 50 फीसदी ही खर्च कर पाई है।
लखनऊ,ब्यूरो: राज प्रताप सिंह।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने योगी सरकार को प्रदेश में बजट खर्च को लेकर घेरा।उधर सरकार ने दावा किया कि खर्च पूरा हो जाएगा।नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सरकार का बजट जनता के साथ छलावा है।हमने जो बजट दिया, वह ये खर्च नहीं कर पाए।हमने जो बजट दिया,वह कहां गया? इसकी जानकारी सरकार नहीं दे पाई है।यह बजट न तो जनता के लिए है,न ही किसान के लिए है।उन्होंने कहा कि इंवेस्टर समिट सरकार का दिखावा है।जहां भी बीजेपी की सरकार है,वहां पर ऐसे समिट हुए हैं।और जनता का ध्यान हटाने के लिए ऐसे समिट किये जा रहे हैं।
उधर बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा कहा कि भारी भरकम बजट पेश करने के बावजूद सरकार सम्पूर्ण बजट का 50 फीसदी ही खर्च कर पाई है।उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष में 20 दिन से ही काम वक़्त बचा है।इन्हें विकास से कोई मतलब नहीं है।बस धार्मिक भावनाओं को भड़काकर लोगों को बहकाने का काम कर रही है।राजनीतिक भ्रष्टाचार इस प्रदेश में सबसे पहले बीजेपी ने शुरू किया।आज भी राजनीतिक भ्रष्टाचार को बीजेपी बल दे रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में वो किसी भी धर्म के नहीं है।अगर वो ऐसा करते हैं तो वो संविधान का उल्लंघन है।संविधान की शपथ के बाद न तो ओ हिन्दू हैं और ना मुसलमान। और वो ऐसा करते तो मुख्यमंत्री बने रहने का अधिकार नहीं हैं।
एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से लोगों ने यह उम्मीद की थी कि अगर सुबह में डबल इंजन की सरकार है तो डबल स्पीड से विकास होगा।लेकिन सरकार के साल भर पूरे होने के बाद प्रदेश के लोगों को घोर निराशा हुई है।उत्तर प्रदेश सरकार अपने विभागीय पैसे को खर्च नहीं कर पाया है।उधर कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अभी मार्च खत्म होने में समय है। पिछला सारा बजट समय पर खर्च हो जाएगा।उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार सभी धर्मों के लिए है।विपक्ष गलत आरोप लगा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !