Breaking News

बाल श्रम निषेध जागरूकता रथ को डी.एम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दरभंगा, विजय भारती :- दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार के सामने से  सेव द चिल्ड्रन व यूनिसेफ संस्था द्वारा बाल श्रम निषेध अभियान के अन्तर्गत बाल श्रम निषेध जागरूकता रथ को जिलाधिकारी राजीव रौशन, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई नेहा नूपुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) डॉ. रश्मि वर्मा द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि यह जागरूकता रथ जिले के 06 प्रखण्डों यथा – बहादुरपुर, बहेड़ी, हायाघाट, दरभंगा सदर, सिंहवाड़ा एवं जाले प्रखण्ड में जाकर आमजनों को बाल श्रम निषेध के बारे में जागरूक करेंगे।
उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार द्वारा 30 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया एवं 12 जून 2022 को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर यूनिसेफ द्वारा एक माह का बाल श्रम निषेध जागरूकता माह का आयोजन बिहार के कई जिलों में किया जा रहा है।
   उल्लेखनीय है कि  बाल श्रम (निषेध व नियमन) कानून 1986- के तहत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 13 पेशा और 57 प्रक्रियाओं में, जिन्हें बच्चों के जीवन और स्वास्थ्य के लिए अहितकर माना गया है, नियोजन को निषिद्ध बनाता है। इन पेशाओं और प्रक्रियाओं का उल्लेख कानून की अनुसूची में है। 
       बाल श्रम निषेध जागरूकता रथ का आयोजन बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, इसमें सेव द चिल्ड्रेन यूनिसेफ की अहम भूमिका है।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …