बेगूसराय (रघुवीर झा) : राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत केरल में वामपंथी हिंसा के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय द्वारा मंगलवार को समाहरणालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। पूर्व नगर अध्यक्ष रिशब कुमार एवं जिला संयोजक अरुण कुमार के नेतृत्व में छात्रों का जुलूस ट्रैफिक चौक, विवेकानंद चौक से निकलते हुए अंबेडकर चौक कचहरी चौक होते हुए जिला समाहरणालय पर जाकर प्रदर्शन किया एवं जमकर नारेबाजी की। लाल गुलामी छोड़कर बोलो बंदेमातरम केरल में सरकार को बर्खास्त करो, छात्र उठा है अब ललकार नहीं सहेगा, केरल में सीपीएम सरकार का अत्याचार आरएसएस एवं परिषद के कार्यकर्ता पर हमला करना बंद करो आदि के नारे लगाए। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार ने कहा जिस तरह से केरल में वामपंथी सरकार के द्वारा कानून एवं लोकतंत्र की धज्जी उड़ाई जा रही है एवं जान बूझकर एक विचारधारा को लाठी एवं गोली के बल पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वामपंथी को पूरे देश से उखाड़ फेंका जाएगा। इस मौके पर नगर मंत्री घनश्याम देव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया कुमार, नगर मंत्री गौरव कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी मुन्ना गुरु, नगर उपाध्यक्ष दीपक कुमार, नगर सहमंत्री निशांत कुमार, जिला संयोजक अरुण कुमार, नगर मंत्री सत्यम कुमार, कॉलेज अध्यक्ष बंटी गौतम, सोनू कुमार, रवि कुमार, आजाद कुमार, राजा कुमार, रामनिवास कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !