Breaking News

बिहार :: डी.ए.वी. क्लस्टर स्पोर्ट्स में छात्र छात्राओं का खेल प्रतिभा प्रदर्शन का जलवा

बिहारशरीफ : डी.ए.वी. स्कूल द्वारा आयोजित पंचम डी.ए.वी. क्लस्टर स्पोर्ट्स मे छात्र छात्राओं का खेल प्रतिभा प्रदर्शन दूसरे दिन भी अपने चरम पर रहा। दूसरे दिन के खेल प्रतियोगिता मे बालिका वर्ग 100 मीटर रेस में डी.ए.वी जहानाबाद की आकांक्षा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि डी.ए.वी दाउदनगर की साक्षी कुमारी द्वितीय और डी.ए.वी कैन्ट एरिया गया की साक्षी प्रिया तृतीय स्थान पर रही। दूसरी ओर बालक वर्ग 100 मीटर रेस में डी.ए.वी. कैन्ट एरिया, गया के आनन्द मोहन ने प्रथम और सागर राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि डी.ए.वी. जहानाबाद के इन्द्रजीत कुमार गुंजन ने तृतीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया। डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में कैन्ट एरिया, गया की आकांक्षा आनन्द ने 22.11 मीटर डिस्कस फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि डी.ए.वी. सी.आर.आर.सी. गया की इशिका सूर्या ने द्वितीय और डी.ए.वी. कैन्ट एरिया गया की कोमल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के ऊँची जम्प प्रतियोगिता में डी.ए.वी. कैन्ट एरिया गया की अमृता कुमारी प्रथम स्थान, दाउद नगर डी.ए.वी. की आकांक्षा कुमारी द्वितीय स्थान एवं डी.ए.वी. धनपुरा आरा की अंजली कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की। 400 मीटर बालिका वर्ग रेस में कैन्ट एरिया गया की विजया प्रथम स्थान पर रही जबकि विक्रमगंज डी.ए.वी की वर्षा यादव द्वितीय और डी.ए.वी कैन्ट एरिया गया की अमृता कुमारी तृतीय स्थान पर रही।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *