Breaking News

बिहार :: देश भर के उर्जा मंत्री की बैठक कि तैयारी जोर शोर से शुरू !

राजगीर-कुमार सौरभ:   अगामी 10 व 11 नवम्बर को राजगीर में होनें वाले देश भर के उर्जा मंत्री व उर्जा सचिव की बैठक को लेकर यहां तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। राजगीर में बिजली व्यवस्था को चुस्त दूरूस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। यहां के मुख्य सभी मुख्य मार्गों पर केवल ताड बिछानें का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। रेलकर्मी दिन रात एक कर ताड व पोल गाडनें, ट्रांसफर्मर को बदलने का काम कर रहे हैं। वहीं ताड से सटने वाले वृक्षों के टहनियों की छटाई भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस कार्य को लेकर पिछले 10 दिनों से राजगीर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गया है। पूरेे दिन लाईन को काट कर काम किया जा रहा है। सुबह के नौ बजे से बिजली जो काटी जाती है वह संध्या 7 बजे तक कटा रहता है जिससे यहां के आम नागरिक सहित सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। लोगों को पेयजल का भी संकट उठाना पड रहा है। मालूम हो कि केन्द्रीय उर्जा मंत्री सहित देश के सभी राज्यों के उर्जा मंत्री व सचिव का यहां दो दिवसीय बैठक होना है। इसको लेकर यहां उच्च स्तरीय बैठक का भी आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हो चुका है। यहां होने वाले इस बैठक में देश में बिजली कि समस्या से लेकर नये बिजली उत्पादन केन्द्र की स्थापना सहित कई बडे निर्णय होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक कि तैयारी को जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं गुरूवार को राजगीर आने वाले हैं इसको लेकर किला मैंदान में हेलीपैड का निर्माण किया गया है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *