बिहारशरीफ – कुमार सौरभ रिपोर्टर: बीती रात गुप्त सूचना के तहत हरनौत बाजार मे भारी मात्रा मे अवैध शराब उतरने और उसे बेचने की खबर मिली। जिसे सत्यापित करने व त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व मे थानाध्यक्ष संजय कुमार को छापेमारी का निर्देश दिया गया। त्वरित कार्रवाई के दौरान हरनौत आदर्श नगर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के पास से एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा गया। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया बाकी पांच छह व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल हुए। पकड़ाये व्यक्ति से पूछताछ करने पर झारखंड के हजारीबाग जिला अन्तर्गत चैपारन थाना के चोरदाहा गांव निवासी श्यामलाल पासवान का बेटा प्रेम कुमार के रूप मे पहचान किया गया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बह शराब लेकर आया है और यह शराब गुडडू कुमार, विपीन कुमार, बिटटू कुमार, गजेन्द्र सिंह उर्फ बौद्धा एवं विकाश कुमार द्वारा मंगाया गया है। इस संबंध मे हरनौत थाना मे केस दर्ज कर लिया गया है। प्रेम कुमार के निशानदेह पर हरनौत थाना के सबनहुआ गांव निवासी स्व देवेन्द्र यादव का पुत्र गुडडू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान छापेमारी मे 22 बोरा पलास्टिक के बोरा मे 200 एमएल का 43 सौ देशी शराब का पाउच मे कुल 860 लीटर शराब बरामद किया गया साथ ही एक टाटा 407 पिकअप और एक काला रंग का पल्सर मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !