बिहारशरीफ – कुमार सौरभ रिपोर्टर: नालंदा के नूरसराय प्रखंड के डोइया मध्य विद्यालय के प्रांगण के बगल मे छठव्रती श्रद्धालुओं के लिए पांच लाख से बनने वाली छठ घाट का शिलान्यास किया गय। पथरौरा मंे पीसीसी ढलाई कार्य जिसकी प्राक्कलित राशि 4 लाख है, उसका भी शिलान्यास बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया। ग्रामीणों की मांग को लेकर छठ घाट का निर्माण किया जा रहा है। इस घाट के बनने से ग्रामीणों मंे खुशी का महौल है। छठव्रतियो को काफी लाभ मिलेगा। ग्रामीणों की सभी मुलभूत समस्याओं को निराकरण के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। समाज के वंचित वर्गों को विकास की मुख्य धारा में जोडना सरकार का लक्ष्य रहा है। सूवे के मुखिया विकास पुरूष नीतीश कुमार जी का सबका साथ सबका विकास एवं गाँवो को स्मार्ट बनाना लक्ष्य हैं। सात निश्चय योजना इसी पर आधारित है तथा धरातल पर उतरते ही गाँवो पूरी समस्या स्वतः दूर हो जायेगी। बाहरी शौच मुक्त बिहार बनाना बिहार सरकार का लक्ष्य है। इस मौके पर राजेंद्र बाबू जगलाल चैधरी, राकेश कुमार, अशोक यादव, अरविंद पटेल, महेंद्र पटेल, योगेंद्र प्रसाद, योगी राम मुखिया रवि कुमार, राजकुमार दुखी पंडित सहित अन्य लोग मौजूद थें।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !