टिकारी।गया।राज्य की राजधानी पटना स्थित उच्च न्यायालय द्वारा नियोजित शिक्षकों के हित में लिए गए समान काम समान वेतन की फैसले के आते ही प्रखण्ड के शिक्षकों ने खुशी जाहिर की । बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, टिकारी के सचिव कुणाल किशोर ने उक्त फैसले के आने पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेन्द्र मेंनन का आभार प्रकट किया है । खुशी जाहिर करने वालों में टिकारी राज इंटर विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार शकुन्त, योगेश कुमार, बारिश ज्या शाहिद, रामनाथ, नितीश भारद्वाज, नीरज शर्मा, मित्ररंजन कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।वहीँ दूसरी ओर टिकारी राज स्कुल के प्रांगण में मंगलवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 142वीं जयंती को शिक्षकों एवं छात्रों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया।इस अवसर पर छात्रों के बीच निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । भाषण प्रतियोगिता में दशम् वर्ग के अंकित कुमार को विजेता एवं निबंध प्रतियोगिता में नवम् की कृति कुमारी एवं दशम् की आभा कुमारी को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ वकारुद्दीन अहमद, योगेन्द्र कुमार, रंजय कुमार रश्मि, दौलत प्रसाद सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !