बेगूसराय (आरिफ हुसैन) : सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर बरौनी रिफाईनरी में राष्ट्र एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बरौनी रिफाईनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम में सुबह 6ः30 बजे कार्यपालक निदेशक वीके शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ की शुरूआत की। इस दौड़ में राष्ट्र की एकता को बढ़ावा देने के लिए बरौनी रिफाईनरी के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, डीजीआर एवं बरौनी रिफाइनरी यूनिट के केऔसुबल के जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौड़ में कार्यपालक निदेशक का साथ आर मानवी मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई), एलएन प्रसाद मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी), समिरन सरकार मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), टीके सेठ मुख्य महाप्रबंधक (पी एण्ड यू एवं यंत्र प्रयोग), महाप्रबंधकगण, बीटीएमयू एवं ऑफिसर्स एसोशिएशन के प्रतिनिधिगण ने दिया। इसके पश्चात कार्यपालक निदेशक वीके शुक्ला ने अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं ठेका मजदूरों को एकता शपथ दिलवाया। इस अवसर पर ठेका मजदूरों ने राष्ट्र की एकता को बढ़ाने के लिए एवं आपसी भेदभाव को मिटाने के लिए गेट नम्बर एक से धत्ता मोड़ तक नारा लगाया। उक्त जानकारी अंकिता श्रीवास्तव सहायक प्रबंधक कॉर्पोरेट संचार ने दी।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !