Breaking News

बिहार :: टिकारी बीडीओ से हाथापाई कर सोने की चेन लूटा !

टिकारी।गया।टिकारी प्रखण्ड कार्यालय स्थित बीडीओ के कक्ष में मंगलवार को बीडीओ के साथ हाथापाई करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार विद्यालय के संचालक द्वारा मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए बीएलओ की जानकारी ली जा रही थी जिसमे अचानक से संचालक द्वारा बीडीओ श्री कुमार से अभ्रदता की जाने लगी। बीडीओ उदय कुमार द्वारा टिकारी थाना में दर्ज कराये ह्मगये आवेदन के अनुसार स्थानीय मगध सेंट्रल स्कुल के संचालक अमित गुंजन द्वारा कक्ष में आकर इंदिरा आवास सहित अन्य सरकारी दस्तावेज को फाड़ कर बीडीओ श्री कुमार के साथ हाथापाई की गई जिसमे बीडीओ श्री कुमार का सोने का चेन छिन लिया गया एवं शर्ट फाड़ दिया गया। बीएलओ सुबोध सांडिल्य को बुलाने पर सुबोध द्वारा भी अभद्र व्यवहार किया गया। यहाँ यह बता दें कि सुबोध सांडिल्य टिकारी स्थित राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय में कार्यरत है।प्राथमिकी में बीडीओ ने अमित गुंजन एवं बुथ संख्या 174 के बीएलओ बीएलओ सुबोध कुमार सांडिल्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।इस समबन्ध में टिकारी थानाध्यक्ष उमेश चंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जाँच की जा रही है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *