Breaking News

बिहार :: बॉलीवुड गायक सोनू निगम पहुंचे गया, विष्णुपद व महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना।

भगवान बुद्ध की भूमि आकर धन्य हो गया –सोनू निगम

गया।बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम शनिवार को अपने विशेष भ्रमण कार्यक्रम पर गया पहुंचे।पार्श्व गायक और बॉलीवुड अभिनेता सोनू निगम शनिवार को विष्णुनगरी पहुंचे। सुबह विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद बोधगया के लिए रवाना हो गए।सुबह करीब पौने आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच सोनू निगम विष्णुपद मंदिर पहुंचे। यहां सबसे पहले विष्णुचरण के दर्शन-पूजन किए। विष्णुचरण पर तुलसी अर्चना कर मंगल कामना की। गयापाल श्याम विट्ठल ने पूजा-अर्चना करायी। मंदिर परिसर में स्थित हनुमान जी की पूजा की। इसके बाद सोनू निगम और उनके साथ रहे सहयोग कलाकार सोलह वेदी पहुंचे। यहां एक-एक वेदी के महत्व के बारे में गयापाल से जानकारी हासिल की। मंदिर परिसर में स्थित पुरानी घड़ी के बारे में पूछा। मंदिर सहित वेदियों के पास सोनू निगम से सेल्फी भी ली। सोनू निगम ने कहा कि वे पहली बार यहां आए। पवित्र स्थान पर आकर काफी अच्छा लगा। अंत में श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की ओर से कार्यालय में मुन्ना लाल गुर्दा व अन्य सोनू निगम को प्रतीक चिह्न विष्णुचरण सहित प्रसाद आदि भेंट किए गए। जब तक सोनू निगम विष्णुपद मंदिर में रहे बाहर जबर्दस्त भीड़ रही।करीब बीस मिनट तक विष्णुपद मंदिर में रहने के बाद सोनू निगम काफिले के साथ बोधगया के लिए रवाना हो गए।विष्णुपद मंदिर में पूजा के बाद सोनू निगम शनिवार की सुबह करीब साढ़े बजे महाबोधि मंदिर पहुंचे। यहां गर्भगृह में उन्होंने पूजा की। बीटीएमसी के अध्यक्ष सह डीएम कुमार रवि व सचिव एन दोरजी ने उनकी आगवानी की।इसके पहले मुख्य भंते चालिंदा तथा भन्ते दिनानंद ने खादा देकर उनका स्वागत किया। पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे शांति के कुछ पल गुजारे और खुशहाली की प्रार्थना की। पवित्र बोधिवृक्ष, अनिमेष लोचन, चंक्रमण पथ, रत्नागृह, अजपाल निरोध वृक्ष, मुचलिंद सरोवर व राजयतन का दर्शन किया। मंदिर परिसर में लगभग आधे घंटे से ज्यादा समय गुजरा। बीटीएमसी के भंते चालिंदा और भंते मनोज ने सूत्त पाठ कर पूजा-अर्चना करायी। मंदिर के अवलोकन के बाद उन्होंने कहा कि बोधगया की भूमि को स्पर्श कर अभिभूत हूं। भगवान बुद्ध को नमन और पवित्र बोधिवृक्ष के दर्शन के बाद असीम शांति मिली। अगली बार पूरे परिवार के साथ आने की इच्छा है। उन्होंने यहां से बुद्ध से जुड़ी कुछ पुस्तकें भी खरीदीं। इसके बाद बीटीएमसी की ओर से डीएम कुमार रवि ने प्रज्ञा और बोधि पत्ता देकर उन्हें सम्मानित किया। मंदिर दर्शन के बाद वे यहां से वापस रवाना हो गए। महाबोधि मंदिर में सोनू निगम को देखते ही प्रसंशकों की भीड़ लग गई। लोग फोटों खींचने और ऑटो ग्राफ लेने के लिए लोग आतुर दिखे। पटना से सुबह ढाई बजे रात में सोनू निगम बोधगया पहुंचे थे।

Check Also

बिहार के इन जिलों में बदला मतदान का समय, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

    डेस्क। निर्वाचन आयोग ने भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के …

रेलवे Good News :: दरभंगा से नई दिल्ली समेत कई रूटो पर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

डेस्क। गर्मी छुट्टी को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। …

अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की चाकू मारकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह के करीबी अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *