Breaking News

बिहार :: भारी गहमागहमी के बीच पंचायत समिति की बैठक सम्पन्न ।

U

वजीरगंज (गया )वजीरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी की अध्यक्षता में भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ ,जिसमें पंचम वित्त आयोग से वजीरगंज प्रखंड के विभिन्न योजनाओं के लिये 46लाख 11हजार 564 रुपये राशि की योजना पारित की गई ।बैठक में प्रखंड के पंचायतों के विभिन्न समस्याओ पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह पुनावा पंचायत मुखिया कुमार रुपेँद्र प्रताप ने चर्चा की एवं इसके समाधान के अधिकारियों को अवगत करवाया गया । बैठक में आंगनवाड़ी केन्द्रों के अनियमितता,खाद्यान्न योजनाओं में गड़बडी ,पोशाक एवं छात्रवृति राशि वितरण में अनियमितता ,मतदाता सूची में नाम दर्ज करने ,बीएलओ की लापरवाही ,पैक्स चुनाव के मतदाता सूची निर्माण ,वजीरगंज बाजार में अतिक्रमण की समस्या ,इंदिरा आवास ,स्वच्छ भारत योजना के तहत शौचालय निर्माण ,जनवितरण में अनियमितता आदि बिंदुओं पर काफी गहमागहमी के साथ चर्चा एवं समीक्षा का दौर दिन भर चलता रहा।इस दौरान प्रखंड के विभिन्न समस्याओं का समाधान के लिये अपने स्तर से निपटाने के लिये प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह एवं अंचलाधिकारी जितेंद्र पाण्डेय ने जन प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया गया।इस मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रामकृपाल प्रसाद ,सीडीपीओ निर्मला सिन्हा ,मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी देवकांत प्रसाद ,स्वच्छता के प्रखंड समन्वयक आशुतोष प्रसाद सिंह ,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी पंकज कुमार ,प्रखंड बीआरपी अनिरुद्ध पासवान सहित सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य ,सभी मुखिया एवं सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *