Breaking News

बिहार :: सामान्य वर्ग के पिछड़ी वंचित लोगों को भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिये –मन्तोष

वजीरगंज (गया )राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रखंड इकाई वजीरगंज के प्रखंड अध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि समान्य वर्ग के दबे कुचले ,पिछड़ी एवं वंचित लोगों को भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिये।उन्होंने जदयू के वरिष्ठ नेता व विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चैधरी एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक द्वारा आरक्षण की समीक्षा पर विरोध करने पर आपत्ति जताया है।उन्होंने कहा कि सिर्फ दलितो के लिये आरक्षण अभियान चलाना समान्य वर्ग के वंचित लोगों के साथ धोखा है।मंतोष ने कहा कि आज आजादी के सत्तर वर्ष बीतने के बाद भी समान्य वर्ग कहलाने वाले ब्राह्मण ,राजपूत आदि की जीवन स्तर दलितों से भी नीचे स्तर का है ।शिक्षा ,स्वास्थ्य ,रहन सहन एकदम निम्न स्तर का है जिसे आरक्षण की जरूरत है ।उन्होंने सरकार से आरक्षण को जाति आधारित नहीँ बल्कि गरीबी और पिछड़ी स्तर से देने की माँग की है।उन्होंने कहा इसके लिये श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना पूरे देश में आंदोलन करने जा रही है ।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *