मधुबनी,हरलाखी(अकील हुसैन) : हरलाखी प्रखंड अंतर्गत खिरहर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महादलित युवती को दो लड़कों के द्वारा निर्वस्त्र कर गैंगरेप करने का प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने खिरहर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार पीड़िता रात का खाना खाकर अपने घर में सोई हुई थी। रात ग्यारह बजे के करीब गांव के ही रामचन्दर राम पीड़ित के दादी की तबियत खराब होने की बात कह कर बुलाने आया। घर से कुछ ही दुरी पर उसी गांव का एक लड़का जीबछ पासवान भी साथ में आ गया। दोनों लड़कों के द्वारा लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा और लड़की के कपड़े फाड़ कर सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। पीड़िता किसी तरह खुद को बचाकर घर पहुंचकर अपने माता पिता को उक्त घटना के संबंध में बताई। सुबह जब पीड़ित के माता पिता ने दोनों लड़को के घर जाकर घटना के बिषय में बताया तो लड़के के माता पिता ने पीड़िता के माता पिता के साथ गाली गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने दोनों आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में खिरहर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गई है।
Check Also
रेलवे Good News :: दरभंगा से नई दिल्ली समेत कई रूटो पर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल
डेस्क। गर्मी छुट्टी को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। …
अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की चाकू मारकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका
दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह के करीबी अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की …
आपके काम की खबर :: मतदाता सूचना पर्ची वितरण हेतु विशेष कैम्प 23 और 24 अप्रैल को, अपने बूथ से अपना मतदाता पर्ची अवश्य ले लें…
दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 …