बिहारशरीफ : स्थानीय रामचन्द्रपुर स्थित लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय मे लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 142 वीं जयंती समारोह पार्टी के जिला प्रवक्ता रामकेश्वर प्रसाद उर्फ पप्पू के नेतृत्व मे आयोजित किया गया। उन्होने वृक्षारोपण कर पटेल जी की जयंती को मनाया वही लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन को केक काटकर मनाया। उन्होने पटेल जी के विचारों को आत्मसात करने और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। श्री प्रसाद ने कहा कि आज हर पार्टी के लोग उनकी जयंती मनाते हैं लेकिन उनके आदर्शो और उसुलों को इगनोर करने का काम किया करते हैं। उन्होने कहा कि अगर सच्चे राष्ट्रभक्त कोई थे तो वो सरदार पटेल थे। उनसे सीख लेकर कम से कम समाज व गांव के उत्थान के लिए कार्य करना करना चाहिए न कि व्यर्थ के झगड़ों मे उलझाकर पटेल की जयंती मनाने का कार्य करते रहे। उन्होने पटेल की जयंती के अवसर पर हम सभी लोगों को शपथ लेकर अपने परिवार व अपने गांव को एक सूत्र मे बांध कर रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। यही सरदार पटेल की सच्ची श्रद्धांजली होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजु पासवान, नगर अध्यक्ष छोटे यादव, रविन्द्र कुमार शास्त्री, राजकुमार संतोषी, रामरतन पासवान, राजमुणल पासवान, योगेन्द्र पासवान, अनुज कुमार, रमेश कुमार एवं अनिल सिंह उपस्थित थे।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !