बिहारशरीफ : स्थानीय कांग्रेस कार्यालय मे देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की 33वीं पुण्यतिथि व लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 142 वीं जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने दोनों तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर मनाया। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रियदशिर्नी इंदिरा गांधी व लौह पुरूष सरदार पटेल दोनो ने ही देश के लिए जीवन पर्यन्त अपना सबकुछ न्यौछावर किया। श्री कुमार ने कहा कि दोनों का विचारधारा एक था देश को संगठित व सुरक्षित रखना। श्री दिलीप ने कहा कि आज पटेल के योगदान को भूलाकर उनके नाम पर वोट की राजनीति कर रही है। जबकि पटेल साहब नेहरू व महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर देश की आजादी मे अहम योगदान दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्व इंदिरा गांधी की शहादत को भूलकर सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम पर वोट की राजनीती कर रही है। उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी भूल चुके हैं कि नेहरू व पटेल सदैव सियासी सहचरी रहे और देश की एकीकरण की नींव रखी। इस मौके पर अजित कुमार, मुन्ना पाण्डेय, नव प्रभात प्रशांत, संजय महाराज, शिवकुमार यादव, जीमल असरफ जमाली, प्रो बच्चन पाण्डेय, संजू पाण्डेय, ताराचंद मेहता, उषा देवी, मो कैप्ट शाहिद, राजीव रंजन कुमार, संजय सिन्हा, नरेन्द्र कुमार शाही, राजेश्वर प्रसाद एवं सत्येन्द्र मोहन सिंह सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !