Breaking News

बेटी की शादी से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या,नाराज लोगों ने किया सड़क जाम !

आपराधिक प्रवृति का था पति, पत्नी के साथ करता था मारपीट
पुलिस के कार्यशैली से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

बेनीपट्टी/मधुबनी/आकिल हुसैन -संवाददाता।
बेनीपट्टी के साहरघाट थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में पति ने पत्नी को जहर देकर हत्या कर शव को घर में बंद कर फरार हो गया। पत्नी की हत्या से पूर्व पति ने तीनों बच्चों को नशे की सुई देकर बेहोश कर दिया था। उसके बाद पत्नी की निर्ममता पूर्वक हत्या कर फरार हो गया। मृतका का शरीर चोटों के कारण कई जगह पर काला पड़ चुका है।

उधर हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने बेनीपट्टी-साहरघाट मुख्य पथ को जाम कर साहरघाट एसएचओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जामकर्ताओं से बात करने गए साहरघाट एसएचओ को आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार हिसार गांव के रामवृक्ष महथा ने कुछ वर्ष पूर्व अपनी बेटी लीला देवी (28) की शादी सलेमपुर के संजीत साह से की। संजीत साह शुरु से ही आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है।

उधर ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अपने बेटी के साथ दुराचार करने का प्रयास करता था। जिसे बचाने के लिए मृतका लीला देवी ने गत चार मार्च को बेटी की शादी मंदिर में कर दी। जिससे नाराज आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या से पूर्व अपने तीनों बच्चों को नशा की सुई देकर बेहोश कर दिया।

उपरांत पत्नी को भी जहर देकर हत्या कर दी। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतका के शरीर पर चाकू मारने का भी निशान बना हुआ था। उधर पत्नी की हत्या कर आरोपी देर रात घर से फरार हो गया। सोमवार की सुबह घर के पीछे खजूर के पेड़ पर तारी उतारने गए स्थानीय व्यक्ति ने घर में बच्चा के रोने की बात कही।

जिसके बाद मृतका के घर का ताला तोड़कर देखा गया तो घर में मृतका का शव पड़ा हुआ था। मृतका के शव बरामद होने की सूचना पर पहुंचे साहरघाट एसएचओ को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। जिसके बाद स्थिति को नियत्रंण करने के लिए एसडीएम मुकेश रंजन, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण मिश्रा समेत बेनीपट्टी व मधवापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर उग्र ग्रामीणों ने वार्ता कर जाम को करीब सात घंटों के बाद खुलवाया।

इस संबंध में मृतका के पिता रामवृक्ष महतो ने संजीत साह पर बेटी की हत्या कर देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि उनका दामाद अपराधिक प्रवृति का था। जो अपने बेटी पर गलत नजर रखता था। उधर सूत्रों की माने तो आरोपी अपने बेटी को दूसरे प्रदेश में बेचने की मंशा रख रहा था।

जिसका पूर्ति नहंी होने पर आक्रोशित होकर पत्नी की हत्या कर दी। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *