
दरभंगा, विकाश कुमार :- मानवाधिकार इमरजेंसी सोशल हेल्पलाइन के प्रदेश कार्यालय में संगठन के विस्तार करने हेतु लहेरियासराय थाना अंतर्गत खाजासराई निवासी आशुतोष वर्धन चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत कुमार के द्वारा सामाजिक सुरक्षा का नगर सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।नवनियुक्त सचिव को मानवाधिकार के विभिन्न पहलुओं पर शपथ दिलाई , साथ ही सविधान के अंतर्गत दिए गए अनुच्छेद के तहत मानव हित में कार्य करने का निर्देश दिया गया।। प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि बढ़ते अपराध एवं मानवाधिकार हनन के कारण संगठन का विस्तार किया जा रहा है। जिससे कि जन-जन की समस्या मानवाधिकार के पदाधिकारियों तक पहुंच सके और उसका निदान हो सके।
वहीं दूसरी ओर नवनियुक्त सचिव श्री चौधरी ने बताया कि मानवाधिकार हनन को देखते हुए हमारे प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा हमें जो प्रभार दिया गया है उसका में ईमानदारी और निष्ठापूर्वक पालन करूंगा।। मौके पर प्रदेश कार्यलय में प्रमंडल उपाध्यक्ष प्रशांत कश्यप, चंद्रमणि झा, विक्रांत चौधरी , आदित्य झा के साथ साथ कई अन्य लोग मौजूद थे।।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !