Breaking News

माल में कोटेदारों की मनमानी के चलते गरीबों को मिलने वाला राशन कर रहे हजम

ग्रामीणों का आरोप,कोटेदार द्वारा 36 कार्ड धारकों को 1 वर्षे से नही दिया जा रहा राशन।ग्रामीणो ने की शिकायत

माल,राम किशोर रावत।

माल,लखनऊ।जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों को कम पैसे में राशन उपलब्ध कराने का राग अलाप रही है वही माल विकासखंड में कोटेदारों द्वारा गरीबों के राशन पर अपना कब्जा किए हुए हैं और गरीब परिवार भुखमरी की मार झेल रहे हैं ऐसा ही एक मामला वीरपुर गांव का है कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने लिखित शिकायत खंड विकास अधिकारी से की है । माल विकासखंड की ग्राम पंचायत वीरपुर गांव के कोटेदार रामविलास द्वारा 36 कार्ड धारकों को 1 वर्षे राशन नहीं दिया जा रहा है जिसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा 36 कार्ड धारकों को 1 वर्षे राशन नहीं दिया जा रहा है जबकि कार्डधारक कोटेदार के यहां राशन लेने जाते हैं तो कोटेदार द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है और कहता है तुम्हारा राशन नहीं है जहां जाना हो वहां जाइए जिस से निराश होकर घर वापस लौटना पड़ता है कार्ड धारको ने बताया कि हम लोगो के पास 1 बिस्वा जमीन भी नहीं है सिर्फ मजदूरी करके ही अपना जीवन यापन करते हैं । वही सरकार गरीबों को सस्ते रुपए में राशन मुहैया कराने का राग अलापती रहती है लेकिन यह जानकारी करने वाला कोई नहीं कि गरीबों का राशन गरीबों को मिल रहा है या नहीं यह कोई पहला मामला नहीं है क्षेत्र में कई ऐसे गरीब परिवारों को कोटेदारों द्वारा राशन नहीं दिया जा रहा है यह जानकारी क्षेत्रीय आपूर्ति विभाग के अधिकारियों में होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। सूत्रों की माने तो कोटेदारों द्वारा गोदाम पर से ही 12 ठेकेदारों को अधिक दामों पर राशन दिया जाता है। और इन ठेकेदारों द्वारा बाजार में खुलेआम बेचा जाता है यह जानकारी आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी होती है। सबसे बड़ी बात तो यह है अगर किसी कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत की जाती है तो तुरंत आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा कोटेदार को सूचना दी जाती है कि तुम्हारे खिलाफ शिकायत की जा चुकी है। और कोटेदार के घर पर जाकर शिकायतकर्ता को बुलाकर समझौता कराने बात कहकर मामला टाल देते हैं।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *