Breaking News

मुख्य सचिव ने पेयजल समस्या को लेकर की बैठक

दरभंगा, विजय भारती :-  मुख्य सचिव, बिहार श्री आमिर सुबाहनी की अध्यक्षता में पेयजल समस्या को लेकर प्रभावित रहने वाले बिहार के 10 जिलों के जिलाधिकारियों एवं पीएचईडी के साथ बैठक की गयी।
        बैठक में कैमूर, जमुई, नालंदा, गया, नवादा, रोहतास, मुंगेर, बांका, पश्चिमी चंपारण एवं दरभंगा जिला के जिलाधिकारी एवं पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, वुडको एवं नगर निगम के पदाधिकारी शामिल थे।
        दरभंगा जिला के संबंध में जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि दरभंगा के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान में पेयजल की समस्या नहीं है। दरभंगा का भूजल स्तर औसतन 12 फीट 8 इंच है। दरभंगा नगर निगम के लालबाग क्षेत्र के बोरिंग खराब होने से वहाँ पेयजल की समस्या है, वहां बोरिंग लगाया जा रहा है बोरिंग के बन जाने पर वहां की समस्या दूर हो जाएगी। तत्काल
10 टैंकरों के माध्यम से वहाँ पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वुडको के द्वारा पानी पाइप लाइन से गृह संयोजन की गति धीमी रहने के कारण कुछ क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है। यदि पाइप लाइन से सभी गृह का संयोजन कर दिया जाता तो समस्या समाप्त हो जाती है
       मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को वुडको प्रबंधन निदेशक से बात कर इसमें जल्द कार्य करवाने के निदेश दिए।
   जिलाधिकारी ने बताया कि दरभंगा नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में 100 चापाकल पीएचईडी के माध्यम से लगवाया जा रहा है। साथ ही सभी 48 वार्ड में एक-एक समरसेबुल लगाया गया है तथा एक-एक समरसेबुल के लिए पीएचईडी को नगर निगम द्वारा राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
         दरभंगा एनआईसी से जिलाधिकारी राजीव रौशन, नगर आयुक्त अखिलेश प्रसाद सिंह, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता,कार्यपालक अभियंता पीएचईडी एवं वुडको के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …