Breaking News

यूपी:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक पहुंचे लखनऊ पुलिस लाइन, गंदगी देख हुए नाराज

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह अचानक लखनऊ पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले शस्त्रागार का निरीक्षण किया। फिर गोला बारूद कक्ष में पहुंचे। यहां गंदगी और सीलन देख कर उन्होंने अफसरों से नाराजगी व्यक्त की साथ ही कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए रोस्टर जारी करे।

इसके बाद मुख्यमंत्री बैरक, मेस और आरटीसी पहुंचे। यहां भी कई जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। मेस मैं मौजूद महिला रिक्रूट से पूछा कि आप लोगों को कोई समस्या। सब ने कहा नहीं सब ठीक है। फिर बैरक की गंदगी और टीन की छत के बारे मे एसएसपी से पूछा तो बताया गया कि नई बैरक का निर्माण हो रहा है। उसके बाद ये पुरानी बैरक हट जाएंगी। इस पर सीएम निर्माणधीन पक्की बैरक भी गए। घुड़सवार बैरक भी गए। यहां उनके सामने ही घोड़ों को गुड़ खिलाया गया। इस दौरान उन्होंने इनको दिए जाने वाले आहार की पूरी जानकारी ली।

अफसरों में मचा हड़कंप

सुबह 9:05 बजे जैसे ही मैसेज प्रसारित हुआ कि सीएम पुलिस लाइन पहुंचने वाले है, वैसे ही अफसरों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की वजह से पुलिस लाइन में परेड हो रही थी लिहाज एसएसपी तो कुछ देर में ही पहुंच गए पर एडीजी और आईजी तब अपने आवास पर ही थे। ये सब भी आनन फानन पहुंचे। डीजीपी ओपी सिंह मुख्यमंत्री के साथ ही पहुंचे थे

शुरू हो गयी सफाई

सीएम के जाने के कुछ देर बाद ही पुलिस लाइन में सफाई व्यवस्था शुरू हो गयी। आनन फानन बाहर से मजदूर लाये गए और नालियां व बैरकों की सफाई शुरू कर दी गई।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *