Breaking News

यूपी उपचुनाव में हार पर बोले सीएम योगी- खाई में गिरने से पहले ही संभल गए

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचुनाव अंतिम लक्ष्य नहीं,बल्कि एक पड़ाव है।चुनाव के जरिए हम अपना आकलन करते हैं।

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनावों में बीजेपी को मिली हार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नतीजे एक सबक हैं।हम खाई में गिरने से पहले ही संभल गए।गलतियां सुधारने का मौका मिला है।2019 में हम प्रदेश की 80 में से 80 सीटें जीतेंगे।मुख्यमंत्री ने सपा और बसपा के गठबंधन को अवसरवादिता की संज्ञा दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को राजधानी में एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।उपचुनावों में मिली हार को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा गोरखपुर और फूलपुर में अति आत्मविश्वास से हार हुई।अति आत्मविश्वास घातक होता है।मैं जितनी भी बार गोरखपुर गया, कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव जीत रहे हैं।अति आत्मविश्वास में कार्यकर्ता उदासीन हो गए।उन्होंने काम नहीं किया तो मतदाता भी उदासीन हो गए।कार्यकर्ताओं को लगा कि यह तो योगीजी की सीट है।योगीजी है तो सब ठीक है।उनकी सीट तो हम जीत ही लेंगे।कार्यकर्ताओं को समझना होगा कि कितना भी भरोसा क्यों न हो, चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचुनाव अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि एक पड़ाव है।चुनाव के जरिए हम अपना आकलन करते हैं।देश और प्रदेश की जनता 2019 में भी सकारात्मक सोच के साथ हित संरक्षण देने वाली सरकार चाहती है।2019 में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी।यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटें बीजेपी जीतेगी।

भ्रष्ट अफसरों संग होगा अपराधियों जैसा होगा व्यवहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल में जो भ्रष्ट अफसर और कर्मचारी नहीं सुधरे हैं,उनके साथ भी निर्ममता से व्यवहार किया जाएगा,जैसा अपराधियों के साथ किया जा रहा है।यूपी को अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाएंगे।इस रास्ते में जो भी आड़े आएगा,चाहे वह कितना भी बड़ा अफसर क्यों न हो सरकार कार्रवाई में संकोच नहीं करेगी।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *