रांची (ब्यूरो) : हिन्दू जागरण मंच राँची महानगर के द्वारा अल्बर्ट एक्का चौक राँची में पहाड़ी मंदिर विकास समिति एवं जिला प्रशासन के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया गया।हिन्दू जागरण मंच ने मुख्य माँगें जिला प्रशासन एवं समिति के समक्ष रखी।
(1) पहाड़ी को अस्तित्व विहीन होने से समय रहते बचाया जाये।
(2) पहाड़ी पर हो रहे जीर्णोद्धार के कार्यों में भारी अनियमितता बरती गयी एवं इसकी मूल संरचना को हानि पहुंचाई गई है।इसपर अविलंब रोक लगे।
(3) पहाड़ी पर हो रहे जीर्णोद्वार के कार्यों में हो रहे पैसों का बंदरबाट बंद हो।
(4) पहाड़ी मंदिर विकाश समिति लेखा जोखा को सार्वजनिक करें।
(5)पहाड़ी पर भारी मात्रा में वृक्षों को काटे जाने के कारण, भुस्खल्लन ( मिट्टी का कटाव) अधिक होने लगा है जल्द ही इसकी रोकथाम की जाये।
(6) पहाड़ी को अपनी मूल अवस्था में ही रहने दिया जाये।
(7) पहाड़ी मंदिर विकाश समिति को जल्द ही भंग किया जाये।
मौके पर महानगर संयोजक श्री सुजीत सिंह ने कहा यदि मांगों को जल्द ही नहीं माना गया तो मंच चरणबद्ध आंदोलन को मजबूर होगी एवं साथ ही महानगर महामंत्री राकेश कर्ण ने सभी सामाजिक संगठनों एवं समाज के लोगों को एकजूट होकर अपने अनमोल धरोहर प्राचीन पहाड़ी मंदिर को बचाये रखने के लिये आगे आने का अनुरोध किया है।
मौके पर संयोजक सुजीत सिंह, महामंत्री राकेश कुमार कर्ण, रंजय वर्मा, विक्रम दादा,अमृत रमन, राहुल कुमार, प्रीतेश मिश्र, चंदन मिश्रा, सूरजभान सिंह, अंकित जी, अविनव जी,नमन भरतिया, कृष्णा मिश्रा, अतुल गुप्ता, एवं अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !