Breaking News

रामविलास का भाजपा को सुझाव, मुस्लिम विरोधी छवि को सुधारना होगा !

(संजय कुमार मुनचुन ) : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने आज माना कि केंद्र सरकार और भाजपा की अल्पसंख्यक विरोधी खासकर मुस्लिम विरोधी छवि सुधारने की जरूरत है।

पासवान आज पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे, उन्होंने पहले खुद कहा कि केंद्र सरकार के बारे में एक भ्रम फैलाया गया कि ये अल्पसंख्यक विरोधी और मुस्लिम विरोधी सरकार है।

सरकार को अपनी पॉलिसी में कोई बदलाव करने की भले जरूरत ना हो लेकिन अपने बारे में बने परसेप्शन को बदलने की आवश्यकता है।  उन्होंने कहा कि सरकार को और विनम्र होकर काम करने की जरूरत है ।

जब उनसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उन बयानों के बारे में पूछा गया कि वो ईद नहीं मनाने की बात करते हैं, तब पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि संविधान मेरा धर्म है और संविधान सोशल जस्टिस और सेक्युलरिजम के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन कुछ लोग ऐसा बोलते हैं, इसलिए मैंने कहा कि परसेप्शन को ठीक किया जाये भाजपा के लोगों को इस विषय पर मंथन करना होगा ।

वही बिहार और उतर प्रदेश के उपचुनाव के बारे में पासवान ने जहां बिहार में सहानुभूति को एक सबसे बड़ा कारण माना वहीं उतर प्रदेश के बारे में उनका कहना था कि वहां के लिए सोशल बनावट को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए पासवान के अनुसार लोगों को भूलना नहीं चाहिए कि बिहार और उतर प्रदेश में जातीय समीकरण विकास पर हमेशा भारी पड़ता है।

उन्होंने बार बार कहा कि इस संवादाता सम्मेलन के पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शनिवार शाम को मुलाकात की और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी से भी रविवार सुबह बातचीत की बातचीत में कहा कि बिहार में भले नीतीश हो या सुशील मोदी धर्म निरपेक्षता के प्रति उनके कमिटमेंट पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *