Breaking News

रैली LIVE :: मंच पर शरद-लालू मिले गले, गांधी मैदान में जुटे लाखों लालू समर्थक

पटना : बिहार की राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ‘देश बचाओ-भाजपा भगाओ रैली’ शुरू हो चुकी है। मंच पर नेताओं का संबोधन शुरू हो गया है। जदयू के बागी नेता शरद यादव भी मंच पर पहुंच चुके हैं। शरद यादव और लालू यादव गर्मजोशी के साथ मंच पर गले मिले। बालू लाल मरांडी भी मंच पर पहुंच चुके हैं। रैली में यूपी से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए हैं लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती नहीं आएंगी।

रैली में शरद यादव के लालू यादव के साथ गले मिलने पर जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि कुछ ही दिनों बाद लालू यादव सपरिवार जेल जाने वाले हैं। ऐसे में उनकी अवैध संपत्ति कौन रखेगा। इसके लिए शरद यादव की ताजपोशी की जा रही है। 

शरद यादव के खिलाफ क्‍या कार्रवाई की जायेगी, पूछे जाने पर नीरज कुमार ने कहा कि यह फैसला माननीय मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। लालू यादव ने मंच से कहा कि यहां जितने लोग मौजूद हैं, उससे अधिक लोग और आ रहे हैं। सभी लोग अनुशासन बनाकर रहें। अभी इंद्र भगवान का कृपा है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *