मधुबनी/ संवाददाता आकिल हुसैन:-
नीतीश कुमार ने जनता के साथ विश्वाशघात किया है,जनता के जनादेश का अपमान किया है,जिसका जवाब आने वाला चुनाव में आप सबो को देना है। उक्त बातें फुलपरास अनुमंडल के श्रीकृष्ण यादव उच्च विधालय बरही के मैदान में संबिधान बचाओं न्याय यात्रा के क्रम में राजद द्वारा आयोजित एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कही। श्री यादव ने कहा कि मुझे उपमुख्यमंत्री बिहार की जनता ने बनाया था,मै नीतीष कुमार के कृपा पर नही बना था,आपके कृपा से बना था।

लेकिन नीतीष चाचा ने मुझे और मेरे पिता के साथ-साथ बिहार के जनता को धोखा दिया है। कहा कि मेरे पिता लालु प्रसाद को भाजपा के साथ मिलकर साजिश के तहत फंसाकर जेल में डाल दिया। फीर भी मेरे पिता झुकने वाले नही है। भाजपा वाले देष में सामप्रदायिक उन्माद फैलाकर देष को तोड़ना चाहते है। लेकिन राजद और लालू प्रसाद के रहते हम देष को बंटने नही देगे। उन्होने कहा कि भाजपा अतिपिछड़ों को मिले आरक्षण को समाप्व्त करना चाहती है। बीजेपी आरएसएस के जरिये मनुवादी व्यवस्था को थोपना चाहती है। मोदी ने चुनावी रैली में नौजवानों को नौकरी एवं गरीबों को पन्द्रह लाख रूपया जैसे सब्जवाग दिखाकर वोट ले लिया। लेकिन सरकार में आने के बाद न तो बेरोजगारों को नौकरी दिया न ही गरीबों को 15 लाख रूपये उलटे नोटबंदी लाकर गरीबों को संकट में डाल दिया। सभा को पुर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी,पुर्व मंत्री राजकुमार महासेठ,पुर्व सांसद मंगनी लाल मंडल,विधायक फैयाज अहमद,समीर महासेठ,सीताराम यादव,गुलाब यादव,पुर्व सांसद सुरेन्द्र प्रसाद यादव,कारी सौऐब,जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव,राजकुमार यादव,श्रीमती षारदा निराला,मुख्तार अहमद, मेराज आलम,बलराम साह सहित नेताओं ने सम्बोधित किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !