दरभंगा : कोविड-19 कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सुव्यवस्थित इलाज के लिए दरभंगा शहरी क्षेत्र अवस्थित जिला स्कूल के परीक्षा भवन में 100 बेड वाला डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बनाया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने गुरुवार को जिला स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिविल सर्जन दरभंगा, उपाधीक्षक दरभंगा, एवं डी.पी.एम, स्वास्थ्य को परीक्षा भवन के तीसरे तल पर 100 बेड का डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर दो दिनों के अंदर तैयार कर लेने का निदेश दिया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने हेल्थ सेंटर के सभी बेड पर ऑक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था करने एवं साथ मे पल्स ऑक्सीमीटर एवं अन्य वांछित उपकरणों की भी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने परीक्षा भवन में एक नियंत्रण कक्ष की स्थपना करने का निदेश दिया, जिससे होम आइसोलेशन में रह रहे पॉजिटिव मरीजों की स्वास्थ्य की सूचना ली जाती रहे एवं उन्हें आवश्यक सलाह दी जाती रहे।

उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसीन हेतु चिकित्सकों की प्रतिनियुक्त की जाए, जिनके द्वारा टेलीमेडिसीन से कोरोना पॉजिटिव मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी जाती रहे।
निरीक्षण के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने डी.एम.सी.एच के उपाधीक्षक को डी.एम.सी.एच में कार्यरत कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्त्ता प्रियंका रानी, सिविल सर्जन दरभंगा संजीव कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, उपाध्यक्ष डी.एम.सी.एच, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डिप्टी सक्रेटरी परीक्षा, तथा डी.एम.सी.एच अस्पताल के प्रबंधक उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !