डेस्क : गुरुवार को कासिंदसंविवि द्वारा विश्वसनीय बहुचर्चित विश्वविद्यालय पंचांग का ऑनलाइन विमोचन होते ही पंचांग प्रकाशन में हो रहे थोड़े विलम्ब से उत्पन्न उहापोह खत्म हो गया और वर्षों से विश्वसनीय विश्वविद्यालय पंचांग अब आमजनों के लिए बाजार में बिक्री के लिए सुलभ हो जाएगा।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

विश्वविद्यालय पंचांग २०२०-२१ के अनुसार 6 जुलाई 2020 से 24 जुलाई 2021 तक के पर्व-त्योहार इस प्रकार हैं –
2020 में रक्षाबंधन 3 अगस्त, कृष्णाष्टमी 12 अगस्त, शारदीय नवरात्र प्रारंभ 17 अक्टूबर, विजयादशमी 24 अक्टूबर, कोजागरण 30 अक्टूबर, दीपावली 14 नवंबर, छठ संध्या कालीन अर्घ्य 20 नवंबर, प्रातः कालीन अर्घ्य अर्घ्य 21 नंबर को होगा। जबकि, साल 2021 में सरस्वती पूजा 16 फरवरी, होली 19 मार्च, रामनवमी 21 अप्रैल, सतुआइन 14 अप्रैल, अक्षय तृतीया 14 मई, बट सावित्री 10 जून, गंगा दशहरा 20 जून एवं गुरु पूर्णिमा 24 जुलाई को होगा।

गृहारंभ मुहूर्त
जुलाई 2020 में 29 व 30, अगस्त में 3,5,6 व 8, अक्टूबर में 23,26, 29, 30 व 31, दिसंबर में 2,3 व 5 जबकि, 2021 अप्रैल में 26 व 29, मई में 1, जून में 19,21,24, 26 व 28, जुलाई में 23 तारीख तक यानी कुल 23 दिन है उत्तम दिन।
गृह प्रवेश का मुहूर्त
जुलाई 2020 में 27,29,30 व 31, अगस्त 1, अक्टूबर 21,23, 26, 28 व 29 जबकि, 2021 अप्रैल में 19,23 व 24, जून 19 व 21, जुलाई 14,19,21, 22 व 24 यानी कुल 20 दिन होगा शुभ मुहूर्त।
मुंडन
2020 नवंबर में 27, दिसंबर 23, जनवरी 2021 में 18 व 20, फरवरी 22,24 व 25, मार्च 1 व 3, अप्रैल 16 व 19, मई 13, 17,21,24,27 व 31,जून 21 व 28 यानी कुल 20 दिन होगा मुहूर्त।
उपनयन संस्कार
अप्रैल 2021 में 23, मई 13,21 व 23,जून 20 व 21, जुलाई 12 व 14 यानी कुल 8 दिन है शुभ तिथि।

विवाह मुहूर्त
दिसंबर 2020 में 6,7, 10, 11 व 14, फरवरी 17 व 21, अप्रैल 16,23,25,26 व 30, मई 2,3,7,9,12, 13,21,23,24,26,30 व 31,जून 4,6,10,11,20,21,24, 25,27 व 28, जुलाई 1,4,7,14 व 15 यानी कुल 39 दिन बजेगी शहनाई।
बता दें कि पूर्व में ही विश्वविद्यालय पंचांग २०२०-२१ में पर्व त्याहारों एवं मांगलिक आयोजनों के शुभ मुहूर्त का निर्णय पंडित सभा आयोजित कर सर्वसम्मति से कर दिया गया था। विस्तृत तिथियों व शुभ मुहूर्त की गणना हेतु विश्वविद्यालय पंचांग २०२०-२१ की बाजार में बिक्री सुलभ होने पर ऑरीजनल कॉपी शीघ्र खरीदें।

गौरतलब है कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रकाशित पूरे देश मे चर्चित विश्वविद्यालय पंचांग 2020-21 का गुरुवार को गूगल मीट एप्प के जरिये कुलपति प्रो0 राजेश सिंह ने ऑनलाईन विमोचन किया।

मालूम हो कि 1978 से विश्वविद्यालय पंचांग का प्रकाशन जारी है। मूलतः मिथिला की संस्कृति व परम्पराओं को आधार मानकर पंचांग में शुभ मुहूर्त व तिथि का निर्धारण किया जाता है। पंचांग की व्यापकता देश-विदेश तक फैली हुई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !