Breaking News

आधी रात गर्भवती महिला को एनडीआरएफ ने पानी से घिरे गाँव पंचोभ से सुरक्षित निकाल भेजा अस्पताल

दरभंगा : बीती रात हनुमाननगर प्रखंड के पंचोभ वार्ड नं 8 से मां बनने वाली गर्भवती महिला को एनडीआरएफ ने देर रात्रि लगभग 12.30 बजे बचाव अभियान चलाकर पानी से घिरे गांव से सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजवाया।

एनडीआरएफ के बचाव टीम ने अंधेरी रात में (लगभग 12.30 बजे) 10 किमी तक मोटरबोट से यात्रा कर हनुमान नगर अंचल के बाढ़ प्रभावित गाँव पंचोभ के वार्ड नंबर 08 पहुँचे और माँ बननेवाली गर्भवती महिला काजल मिश्रा (२४ वर्ष), पति विकाश मिश्रा को रात्रि 12.30 बजे पानी से घिरे गाँव से बाहर सुरक्षित निकाल कर स्थानीय पुलिस की मदद से अस्पताल पहुँचाया।

आधी रात को संकटकालीन कॉल पर तथा दरभंगा के वरीय उपसमाहर्ता (आपदा) के समन्वय से एनडीआरएफ के एएसआई संजय कुमार की अगुवाई में एनडीआरएफ के 9 सदस्यीय बचाव दल ने रात्रि बचाव अभियान को अंजाम दिया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *