Breaking News

जल संरक्षण के लिए 100 करोड़ का डीपीआर – मंत्री

दरभंगा : बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने दरभंगा नगर निगम में 94 सड़क व बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा 6 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि जिले में जल को संरक्षित करने के लिए 100 करोड़ का डीपीआर बनाया गया है ताकि बड़े बड़े तालाबों का उड़ाही कर जल संरक्षित किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि बागमती नदी पर 24 करोड़ की लागत से 12 घाट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हनुमाननगर, सदर, केवटी, सिंहवाड़ा समेत 5 ब्लॉक में 186 गांव को चयनित किया गया है। जहां शहर जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने माना कि दरभंगा नगर निगम में 2 साल के अंदर जो काम हुआ है। वह आम लोगों को दिखने लगा है। मंत्री ने कहा कि जिन 94 सड़कों का शिलान्यास किया गया है। उस पर 3 दिनों के अंदर काम शुरू कर देने का आदेश अभियंताओं को दी।

इस मौके पर महापौर वैजंती खेड़िया ने विश्वास दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए पैसे की कमी नहीं होगी। इस मौके पर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि नाली का निर्माण आखरी छोड़ तक कराई जाय। इस मौके पर विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, अर्जुन सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी आदि उपस्थित थे। वहीं मंत्री ने दोनार में पानी निकासी के लिए नाला निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *