Breaking News

जॉब एक्सप्रेस :: 2190 कक्षपालों की होगी जेलों​ में बहाली

पटना : बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसले में राज्य की जेलों में 2190 कक्षपालों की नियुक्ति का फैसला किया है। इनमें 859 महिला कक्षपाल होंगी। बड़ी संख्या में बहाली को देखते हुए जेलों में महिला तथा पुरुष कक्षपालों के लिए अलग से बैरक निर्माण कराया जाएगा। सभी काराधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि 18 मई तक बैरक निर्माण का प्रस्ताव सौंप दें। सोमवार को जेंल आई जी आनंद किशोर ने काराधीक्षकों के साथ एक समीक्षा बैठक के दौरान यह फैसले लिए।समीक्षा बैठक में सभी जेलों के लिए बोर्ड ऑफ विजिटर के गठन का भी फैसला लिया गया है। विजिटर बोर्ड्र में सुयोग्य व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा, जिसका प्रस्ताव जिलाधिकारियों से मांगा जाएगा। विजिटर बोर्ड समय-समय पर जेलों का निरीक्षण करेंगे और अपनी रिपोर्ट सरकार को देंगे।

श्री किशोर ने बताया कि सरकार ने 18 मंडल कारा के लिए 18 नई एंबुलेंस तथा जेलों की आवश्यकता अनुसार कैदी वाहन की खरीद का भी निर्णय लिया है। जेल अधीक्षकों को बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि  वे कारा के लिए आवश्यक दवा एवं उपकरणों के संबंध में एक सप्ताह के अंदर अपनी मांग से आइजी को अवगत कराएं। इसी क्रम में यह भी तय हुआ कि सभी आठ केंद्रीय काराओं के लिए मनोचिकित्सक तथा काउंसिलर की नियुक्त भी की जाएगी। आनंद किशोर ने बताया कि समीक्षा के दौरान यह निर्णय हुआ है कि उपकारा बक्सर का नामांकन महिला मंडल कारा बक्सर के रूप में किया जाएगा।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …