लखनऊ(राज प्रताप सिंह)-::लखनऊ पारा क्षेत्र में दिनदहाड़े गौरव टेण्ट हाउस के मालिक सौदागर (उम्र 25 वर्ष) को बाइक सवार बदमाशोंने गोली मार दी। पारा में आये दिन आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे है और पुलिस अपराध रोक पाने में नाकाम हो सिद्ध हो रही है। व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मारकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर जाहिर कर दिया है कि उन्हें पुलिस का अब कोई खौफ नही रहा है। स्थानीय लोगो के मुताबिक सौदागर बाइक से जा रहा था तभी उसको पीछे से बदमाशो ने सर में गोली मार दी। आनन फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।आपको बता दे कल देर रात पारा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया और अब बिना थानाध्यक्ष के पारा पुलिस काम कर रही है।पारा बना अपराधियों का गढ़ लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में हाल ही में डबल मर्डर की गुत्थी सूझी ही थी कि दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर साबित कर दिया कि अब राजधानी में कोई सुरक्षित नही हैं।अपराधियों ने लखनऊ कप्तान की खातेदारी में कोई कसर नही छोड़ीलखनऊ एसएसपी को अभी राजधानी की कमान संभाले एक महीना भी नही हुआ कि अपराधियों ने ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे दिया। जिससे राजधानी में लोगो को अब घर से निकलने में भी डर लगने लगा है। योगी सरकार के दावे भी अब लखनऊ में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के सामने खोखले साबित होते जा रहे हैं। अब देखना है कि लखनऊ एसएसपी अपराध पर कैसे लगाम लगा पाएंगे?
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !