दरभंगा : बहेड़ी थाना के हावीडीह गॉंव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुए तनाव और बवाल के बाद पुलिस फायरिंग में मरने वाले महादलित युवक के परिजन और शेष घायलों के परिजनों से बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद रॉय अपने कई विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गांव में जाकर मुलाक़ात किया। साथ ही इस घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया कहा कि ना तो उक्त जमीन पर कब्रिस्तान बन सकता है ना ही शमशान । भूदान की जमीन है पर्चाधारियों को मिलना चाहिए । बिहार में आंतकवाद का राज कायम हो गया हैं। वरीय प्रशासन के सामने कार्बाइन से गोलियों की बौछार किया गया। बिना अधिकारी के अनुमति से इतने बड़े पैमाने पर फायरिंग होना कैसे सम्भव हैं।मृतक और घायल लोगों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगें। नीतीश सरकार शोषित वंचित और महादलित विरोधी हैं। इतनी बड़ी घटना घटी और नीतीश चुप चाप बैठे हैं। वही जो लोग गिरफ्तार हुए हैं उन्हें तत्काल छोड़ें अगर यहाँ के लोगों को प्रशासन न्याय नहीं देती है तो उनकी पार्टी सरकारी दमन के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष नित्यानन्द के साथ इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर,प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, पूर्व विधायक अशोक यादव , विधायक जिवेश कुमार,विधान पार्षद सुनील सिंह,पूर्व विधानपार्षद मिश्रीलाल यादव,जिला अध्यक्ष हरि सहनी,जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक,जिला कोषाध्यक्ष सचिन जैन,मिडिया प्रभारी अमलेश झा,मनोज कुमार झा”पप्पू” एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Check Also
शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …
शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !