लखीसराय- (रजनिश कुमार)–चानन प्रखंड क्षेत्र के मननपुर बाजार में दुकानदारों द्वारा एक रुपये के छोटे सिक्का लेने से परहेज किया जा रहा है। जिसके कारण बाजार में खरीदारी करने आए ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग बिना खरीदारी किए वापस लौट रहे है। ग्रामीणों ने अपना नाम नहीं लिखने के शर्त पर बताया कि मननपुर बाजार में दुकानदार एक रुपये का छोटा सिक्का नहीं ले रहे है। इसके अलावा पांच एवं दस रुपये के सिक्के लेने से इंकार कर रहे है। इस संबंध में बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। सिक्का नहीं लेना गैर कानूनी कार्य है। इस प्रकार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Check Also
शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …
शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !