Breaking News

107वां बिहार राज्य स्थापना दिवस वकीलों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया

दरभंगा : बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर 1 अप्रैल 1912 से स्थापित बिहार एण्ड उड़ीसा राज्य स्थापना दिवस पर वरीय अधिवक्ता अरुण कुमार सिंहा “अमर” की अध्यक्षता में राज्य स्थापना दिवस का आयोजन सोमवार को वकालतखाना में किया गया। वकील राजीव रंजन ठाकुर उर्फ बाला जी ने कहा कि आज बिहार प्रांत स्थापना दिवस है। आज खुशी का अवसर है।

राज्य स्थापना के लिए भारत के संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा का प्रयास सराहनीय रहा। वरीय वकील तपस कांति सेन ने कहा कि 1 अप्रैल 1912 से स्थापित प्रांत का एक विभाजन 1 अप्रैल 1936 को हुआ। उस वक्त उड़ीसा प्रमण्डल को हमारे राज्य से अलग कर कुछ और भू-भाग को मिलाकर उड़ीसा प्रांत बना दिया गया। वकील अब्दुल मालिक खां ने कहा कि 1 अप्रैल 1912 से स्थापित करने के लिए “बिहार एण्ड उड़ीसा “प्रांत की अधिसूचना 22 मार्च को जारी की गई थी। उक्त अधिसूचना संख्या 289 में 5 प्रमंडल के 21 जिले को जोड़ा गया था।

कार्यक्रम में अमरनाथ झा, राम उदित झा, विनोद ठाकुर, मायाशंकर चौधरी, मनोज कुमार मनमौजी, विजय कुमार चौधरी, शिवशंकर झा, सुधीर कुमार चौधरी, विष्णु कान्त चौधरी, मृदुला सिंह, चन्दा वर्मा, किरण कुमारी, अनिता आनन्द सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *