Breaking News

11 शराब कारोबारी गिरफ्तार, स्कूटी से 2 लाख रुपये नकद बरामद

दरभंगा ( सुरेन्द्र कुमार ) : दरभंगा पुलिस ने बीती रात बड़ी मात्रा में शराब के साथ इससे जुड़े 11 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि बीती रात शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बहेड़ी पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना पर 11 शराबी शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इनके पास से एक पिकअप भान एक स्कॉर्पियो और एक स्कूटी समेत 9 मोबाइल के साथ 20 हजार नगद बरामद किए गए हैं। बंगाल के नंबर लगे पिकअप वान से रॉयल स्टैग शराब की 89 कार्टन बरामद किया गया है। वहीं मारुति कार से रॉयल चैलेंज विदेशी शराब की 144 बोतल स्कॉर्पियो से 750’ के विदेशी शराब का 330 बोतल और रॉयल स्टैग 375’ का 690 बोतल बरामद किया गया है। वहीं एक स्कूटी सवार से 20000 चेकिंग के दौरान बरामद किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुल 1327 लीटर शराब की बरामद की गई है। वहीं बहेड़ी थाना के उदित कुमार, मनसुख कुमार, अमित लालदेव जय प्रकाश लाल देव और लहेरियासराय के पंडासराय का रहने वाला मो. समीर बहेड़ी का रामबाबू राय बहादुरपुर का अमरजीत कुमार बहेड़ी के विवेक राय रोहतक हरियाणा का रहने वाला मोनू, मोहित कुमार और बहेड़ी का सचिन कुमार शामिल है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन लोगों का पूरा गैंग काम करता है। स्कूटी से गाड़ी की राय रेकी कराई जा रही थी और शराब को बहेड़ी थाना के तुर्की गांव ले जाया जा रहा था।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *