Breaking News

अधिकारी व कर्मी रखें हमेशा मोबाईल ऑन – दरभंगा डीएम

दरभंगा : जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम ने सभी अधिकारी/कर्मियों को अपना-अपना मोबाईल आॅन रखने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्राय: ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अधिकारी/कर्मी का मोबाईल कभी-कभी बन्द रहता है। जिसके चलते उनसे सम्पर्क नहीं हो पाता है। कभी-कभी मोबाईल रिसिव नहीं किये जाने की भी बाते दृष्टिगत हुई है। उन्होंने कहा कि लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 के अवसर पर निर्वाचन कार्य की तैयारी जोर-शोर से चल रही है, ऐसे समय में किन्हीं के द्वारा मोबाईल को रिसिव नहीं किया जाना अथवा उसे आॅफ रखना घोर आपत्तिजनक एवं निर्वाचन जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य में असहयोग करने जैसा है। जो अत्यंत खेदजनक है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी पदाधिकारी, चिकित्सक, तकनीकी पदाधिकारी, कर्मी को अपना मोबाईल फोन को हर हमेशा चालू हालत में रखने हेतु निर्देश दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *