Breaking News

उ.प्र. :: बाल काटने की अफवाह को तूल न दें लोग – डीजीपी

लखनऊ(राज प्रताप सिंह) : महिलाओं के बाल काटने की अफवाह को लेकर आगरा में एक बुजुर्ग महिला की हत्या किये जाने पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने गंभीर रूख अख्तियार करते हुये लोगों से अफवाह को तूल न देने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि वे संबंधित क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें।

पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने आज यहां कहा कि सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक संबंधित जिलों में जनता से संवाद स्थापित कर उन्हें बतायें कि यह एक अफवाह है, इस पर कतई ध्यान न दें। इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें एवं कानून को अपने हाथ में न लें। इस कृत्य में कोई संगठित गिरोह संलिप्त नहीं है। ग्रामीण/शांति सुरक्षा समितियों/विशेष पुलिस अधिकारी के माध्यम से इस अफवाह का खण्डन किया जाये। बाल काटने की अफवाह शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में ज्यादा जोर पकड़ रही है। संबंधित जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …