पटना : बिहार की लचर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हाल ही में गठित नई एनडीए सरकार एक अहम फैसला लेने जा रही है। इस फैसले से सरकारी स्कूलों में नियमित वर्ग संचालन के साथ साथ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा भी दी जायेगी। शिक्षकों की कमी को देखते हुए सरकार स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी नियुक्त करेगी।
मुख्य सचिव अंजनी सिंह ने बताया कि हायर लेवल पर शिक्षकों की काफी कमी है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए सरकार गेस्ट फैकल्टी नियुक्त करने पर विचार कर रही है। 
अंजनी सिंह ने बताया कि इंजीनियर या फिर सब्जेक्ट की जानकारी रखने वाले एक्सपर्ट को स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी के रूप में अप्वाइंट किया जाएगा। बीएड क्वालिफाई छात्र काफी कम संख्या में मिल रहे हैं। इसलिए सरकार इस मुद्दे पर तेजी से काम रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !