Breaking News

खौफ :: चोटी काटने वाली ‘चुड़ैल’ के बाद अब ‘दाढ़ी के भूत’ की चर्चा, सिख युवक की ‘कटी दाढ़ी’ पुलिस की बढ़ी परेशानी

डेस्क : ‘चोटी कटवा’ यानि चोटी काटने वाली चुड़ैल के बाद अब दाढ़ी के भूत भी आ गया है। ‘चोटी कटवा’ ने प्रशासन की नाक में दम कर रहा था कि अचानक अब ‘दाढ़ी के भूत’का मामला चर्चा में आ गया। दरअसल, रामपुर जिले में एक सिख युवक का दावा है कि किसी अंजान शख्स ने उसकी दाढ़ी काट दी है। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है

मिली जानकारी के मुताबिक नया मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र का है, यहां के चिचौली गांव में रहने वाला जोगिंदर सिंह अपने घर पर था। जोगिंदर का कहना है, शनिवार को अचानक उन्हें महसूस हुआ कि कोई उनके पीछे से आया और फिर उनकी आंखें बंद हो गईं। कुछ देर बाद जब जोगिंदर की आंख खुली, तो उनकी कटी हुई दाढ़ी उनके हाथ में थी।

जोगिंदर ने बताया कि उनकी दाढ़ी काफी बड़ी थी। उन्होंने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। मिलक पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। एसपी विपिन ताडा ने कहा, अफवाहों पर ध्यान ना दें, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बताते चलें कि दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में किसी अदृश्य साये द्वारा महिलाओं की चोटी काटने की अफवाह जोरों पर हैं। लोगों का कहना है कि कोई भूत या चुड़ैल जैसी चीज़ महिलाओं की चोटियां काट ले जा रही हैं। इसी अफवाह के चलते यूपी के आगरा में एक महिला को चोटी काटने वाली चुडैल समझ कर भीड़ ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी थी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …