Breaking News

पंजाब :: पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने आरएसएस नेता ब्रिगेडियर गगनेजा की हत्या के मामले में प्रधानमंत्री मोदी के नाम सौंपा मांग पत्र

जालंधर ( उमेश बत्रा ) : पिछले वर्ष 6 अगस्त को जालंधर शहर के गढ़ ज्योति चौक के नजदीक पंजाब आरएसएस के पूर्व सह संघ-संचालक स्वर्गीय ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा की हत्या का मामले में एक साल बीत जाने के बाद भी कोई भी आरोपी न पकड़े जाने के विरोध में पंडित दीनदयाल उपाधयाय स्मृति मंच के सदस्यों ने पंजाब प्रधान किशनलाल शर्मा की अधयक्षता में ए.डी.सी गुरमीत सिंह मुल्तानी को प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नाम मांग पत्र सौंप हत्याकांड के वक़्त इलाके में तैनात प्रमुख पुलिस अधिकारियो एवं इलाके से संबंधित राजनेताओ की भूमिका की जाँच करवाने एवं एक साल बाद कोई भी आरोपी न पकड़े जाने व सही सबूत एकत्रित ना करने के चलते उन पर सख्त कानूनी कारवाई करवाने हेतु पत्र दिया| इस अवसर पर पंजाब प्रधान किशनलाल शर्मा ने कहा गगनेजा हत्याकांड में केंद्र की सीबीआई पंजाब पुलिस का तंत्र आरोपियों को पकड़ने में फेल साबित हुयी है क्यूूंकि इस संगीन जुर्म के एक साल बाद भी पंजाब पुलिस के अधिकारियो एवं राजनेताओ द्वारा किसी भी पुलिस अधिकारी की भूमिका पर  सवाल उठा किसी पर भी कोई विभागीय कारवाई नहीं की है|शर्मा ने बताया की इस हत्याकांड की जाँच कर रही सीबीआई के अफसर चर्चा करते है की पंजाब पुलिस ने उनको पुरे सबूत मुहैया नहीं करवाए है जिसकी वजह से वो आरोपियों को पकड़ नहीं पा रहे है जिससे साबित होता है की उस वक्त के पुलिस अधिकारियो ने केस की जाँच में बहुत कोताही बरती है और उस वक्त के राजनेताओ ने कोताही बरतने वाले अधिकारियो पर विभागीय कारवाई करवानी की बजाये उस समय पर तैनात अधिकारियो को राष्ट्रपति अवार्ड एवं तरक्की दिलवाई है जो राजनेताओ की भूमिका पर भी सवाल खड़े करती है इसलिए इस विषय पर भी जाँच होनी चाहिये| इस अवसर पर मंच के कैशियर मनीष शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री गृह मंत्री से मांग की है गैर-जिम्मेदराना कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियो एवं नेताओ पर भी कारवाई होनी चाहिए और जल्द से जल्द स्वर्गीय जगदीश गगनेजा जी के कातिल गिरफ्तार होने चाहिए ताकि जनता का मोदी सरकार एवं सीबीआई पर विश्वास बना रहे| इस मोके पर मंच के महामंत्री हनी सांगर,गुरमीत सिंह औलख,बाबा दविंदर कलेर,गुरजीत सिंह,परमिन्द्र सिंह काला,डॉ विनीत,चन्दन भनोट,अश्वनी अटवाल,कुलदीप तिवाड़ी,हरदीप सिंह राजू,गुरदेव सिंह देबी,अजमेर सिंह बादल,राजिंदर शर्मा,अमरिंदर सिंह,तजिंदर तेज्जा,सुरमीत सिंह,अंग्रेज सिंह,अवतार सिंह,जसवीर सिंह,सुरिंदर सिंह आदि मंच के सदस्य हाज़िर थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …