Breaking News

पंजाब :: पीलीभीत में दहेज़ लोभियों ने विवाहिता को पीट-पीट कर मार डाला, शव छोड़ हुए फरार

पीलीभीत (नाज़िम खान) : पीलीभीत थाना बिलसंडा  जहाँ दहेज लोभियों ने विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी और फिर शव को फाँसी के फंदे से लटका दिया। विवाहिता के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान मिले है। ससुराल वाले बहू का शव घर पर छोड़ कर भाग गए। खबर मिलने पर मायके वालों ने मामले सूचना पुलिस को दी तब जाकर विवाहिता का शव घर से ही निकला गया शादी के बाद पाँच महीनों में ही पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता तार तार हो गया ससुराल वाले 50 हजार रुपए व बाइक को लेकर प्रताड़ित करते थे। मृतक के परिजनों ने पति, जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बिलसंडा थाना क्षेत्र के नगला रता का है।

पुलिस ने पहुंचकर शव को घर से निकलवाया
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीमपुर जिले के हैदराबाद थाने क्षेत्र के गोवरा चाट गाँव की रहने वाली संध्या की शादी जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र के नगला रता के आदर्श अवस्थी से हुई थी। संध्या के बेहद गरीब परिजनों ने हाल ही में 15 अप्रैल को आदर्श से यह सोच कर शादी की थी कि लड़का प्राइवेट नौकरी करता है, बेटी को खुश रखेगा, लेकिन दहेज लोभी ससुराल वाले शादी के बाद से ही संध्या को दहेज के प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ अक्सर मारपीट होती थी।

मृतक संध्या के परिजन उसे समझा कर पति के साथ ही रहने की बात कह देते थे आज संध्या के परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली । खबर सुनते ही संध्या के परिजन जब उनकी ससुराल पहूचे तो नजारा देकर चौंक गए। ससुराल के सभी लोग गायब थे और संध्या फाँसी के फंदे पर झूल रही थी उसके शरीर पर हैवानियत के पूरे निशान बने हुए थे।

पूरे मामले को बताता मृतका का चाचा अरविन्द दीक्षित पूरे शरीर पर गम्भीर चोटो के निशान थे सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।परिजनों की तहरीर पर पति जेठ व दो जेठानियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *