जालंधर : जहां एक और मौजूदा सरकार के लोकल बॉडी मंत्री ने अवैध तरीके से बन रही कॉलोनी और इमारतों पर पूरे पंजाब में शिकंजा कसने का बीड़ा उठाया उठा रखा है।वहीं दूसरी और पंजाब के जालंधर में मौजूदा सरकार के मंत्रियों की शह पर जालंधर के काफी सारे एरिया में धड़ल्ले से अवैध इमारतों को बनाने का धंधा या निर्माण जोरों शोरों पर चल रहा है। ऐसी एक इमारत को का निर्माण इंडस्ट्रियल एरिया में चल रहा है जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्रियल एरिया के काफी मशहूर आईबीआई चौक में कुछ दुकानों का निर्माण अवैध तरीके से हो रहा है जब इस संबंध में निर्माणाधीन बिल्डिंग के मालिक से हमारे पत्रकार ने फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि वह एक मौजूदा एमएलए के कांग्रेस पार्टी के वर्कर हैं उनकी देखरेख में ही हम बिल्डिंग बना रहे हैं। एक तरफ लोकल बॉडी मंत्री कहते हैं कि पूरे पंजाब में अवैध तरीके से हो रहे निर्माणों एवम कॉलोनियो पर शिकंजा कसा जाएगा और दूसरी और उनके ही पार्टी के कार्यकर्ता एमएलए की शह पर धंधा धुंध अवैध निर्माण कर रहे हैं।वही ऐसी ही कुछ अवैध बिल्डिंगे जालंधर के काफी एरिया में बन रही और नगर निगम देखने के बावजूद भी इन पर कोई विभागये कार्यवाही नही कर रहा , जब नगर निगम के किसी अधिकारी से ही रहे अवैध निर्माणों पर की जा रही कार्यवाही के बारे में पूछा जता तो उनके बिल्डिंग विभाग के इंस्पेक्टर से लेकर एमटीपी तक के पास एक ही जवाब होता है “आई एम नॉट ऑथोरिजीएड तो गिव अनि बाइट तो मीडिया”(I am not authorized to give any bite to media)
पंजाब :: कांग्रेस नेताओं की छत्रछाया में बन रही है जालंधर में अवैध इमारतें।
ऐसा नगर निगम के अधिकारी क्यों कहते क्या वह मोजूद कांग्रेस सरकार के एमएलए के दवाब में है? या बात कुछ और है ??
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !