Breaking News

विशेष :: 22 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, 10 लाख बैंक कर्मचारियों काका देशव्यापी हड़ताल

डेस्क : देशभर के बैंकों के 10 लाख कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों ने बैंकों के विलय के सरकारी प्रस्ताव के खिलाफ आगामी 22 अगस्त को बैंक कर्मचारियों की यूनियन्स युनाइटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन्स ने देशव्यापी हड़ताल का फैसला किया है। बैंक कर्मचारी केंद्र सरकार के बैंकिंग सेक्टर में सुधार के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। इस देशव्यापी हड़ताल में सभी 9 बैंक यूनियन साथ है। 22 अगस्त को देशभर के 10 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। ऐसे में बैंकिंग सेवा प्रभावित होगी। चेक क्लीयरेंस से लेकर ड्राफ्ट मेकिंग और लेन-देन प्रभावित होंगे।

इस हड़ताल को लेकर ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के महासचिव डी. थॉमस फ्रैंको राजेंद्र देव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आईबीए ने हमारी मांगों के ठोस समाधान के बिना ही हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया था। इसलिए हम हड़ताल पर कायम हैं। ऐसे में अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई काम हो तो शनिवार या फिर सोमवार को निपटा लें।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *