Breaking News

पंजाब :: गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे मोहल्लेवासियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

जालंधर (एस.के.चावला) : कबीर नगर के पांच नंबर गली में गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे इलाका निवासियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। मोहल्ला निवासी व पूर्व पार्षद राजकुमार ने कहा कि पानी के पाइप को बदला जाना चाहिए, क्योंकि तकरीबन 40 साल से पानी के पाइप को बदला नहीं गया है, जिसमें जंग इत्यादि लीकेज द्वारा काई व सीवरेज का पानी मिक्स होकर लोगों के घरों में दूषित पानी जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि 3 साल पहले 20 लाख की लागत से पूर्व विधायक व पार्षद जितेंद्र सिंह द्वारा ट्यूबेल लगवया गया था। लेकिन उसके लगाने से समस्या और बढ़ गई है, जिस जगह पर यह लगाया गया है वहां बारिश का पानी व गंदगी भी शामिल होती है। इस बाबत इलाका वासियों द्वारा कई बार एक्सईएन लखविंदर सिंह, पार्षद जितेंद्र जिंद व विधायक बावा हेनरी को भी शिकायत की गई है पर अभी तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है, इलाके में पानी के चलते बीमारी भी फैल रही है, बच्चों को पीलिया की समस्या भी आ रही है, जल्द ही इस समस्या का समाधान ना किया गया तो मोहल्लेवासियों द्वारा और बड़ा रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद राजकुमार, पूर्व महिला पार्षद सरफो देवी, बूटी राम, सुभाष कुमार, रामचंद्र, जोगिंदर कौर, कमला देवी, लालचंद, गीता रानी, कौशल्या देवी, बूटा राम, कृष्णा रानी, दलजीत कौर, परमजीत कौर, राजकौर, पुरुषोत्तम, संदीप व पवन कुमार इत्यादि शामिल थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *