पीलीभीत (नाज़िम खान) : नरभक्षी टाइगर ने शुक्रवार को अपना 19 वां मानव निवाला बना डाला है। उसके हमले में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल भी हो गया है। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने झब्बू का शाट विक्षत शव वरामद किया है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम संदेई में घटी यह घटना अपरान्ह साढ़े तीन बजे की बताई गई है। पुलिस के अनुसार झब्बू उम्र 40 जंगल में लकड़ी बीनने को गया था। टाइगर ने उसे इस बीच धर दबोचा और खींचकर जंगल में ले गया। इस घटना को वहां से कुछ दूरी पर अपने खेत में काम कर रहे ग्राम वंगला निवासी नेतराम वर्मा ने देखा। उसने तुरंत वन बिभाग टीम को फोन करके बुलाया। घटना स्थल पर जब वह दिखा रहा था तभी नेत्राम पर भी टाइगर ने पीछे से हमला कर दिया। वन विभाग की टीम ने हवाई फायर तो किये मगर तब तक वह घायल होकर वही गिर गया। उसे बेहोशी की हालत में जिला चिकित्साकय में लाया गया है। उसकी हालत अभी भी चिंता जनक बनी हुई है।
Check Also
शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …
शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !