पटना : होटल में देह व्यापार का अवैध कारोबार चलने की गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित सत्या होटल में छापेमारी की। जहां से तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्तार लड़कियों से पूछताछ कर रही है। 
बता दें कि पुलिस के कार्रवाई के बावजूद भी देह व्यापार का धंधा पटना में नहीं रुक रहा है। कार्रवाई के बाद सिर्फ आरोपियों के इलाके बदल जाते हैं। लेकिन धंधा उनका बदस्तूर जारी रहता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !