Breaking News

उ. प्र. :: योगी राज में भी आधी आबादी सुरक्षित नहीं, पुलिस की मिलीभगत से महिलाओं पर हो रहा अत्याचार

पीलीभीत (नाज़िम खान): पीलीभीत की तहसील कलीनगर की पीड़ित महिला रामबेटी पत्नी शंकर लाल के गांवों के ही दबंगों ने घर मे घुसकर मारपीट की । उस वक्त महिला का पति घर पर नहीं था । लाचार महिला उन दबंगों की मार खाती रही। महिला ने बताया कि वह अपने घर के बाहर नाली साफ कर रही थी कि अचानक गाँव के ही दंबग नत्थू लाल पुत्र जंगन्नाथ शंकर लाल पुत्र नत्थू लाल , राम पुत्र जगन्नाथ मोहित आदि लोगों ने आकर महिला के पीछे से चोटी पकड़ कर मारपीट करने लगे । यह देखकर गाँव के ही डोरी लाल पुत्र सुखलाल ने आकर महिला को बचा दिया। महिला तो बचकर घर में.जाकर छुप गई पर दबंगों ने बीच बचाव करने गये डोरी लाल की भी पिटाई कर दी। उसके कुछ देर के बाद दबंग अपने हाथों मे धारदार हाथियार लेकर महिला के घर मे घुस गये और महिला के साथ फिर से मारपीट की। गाँव के कुछ और लोग मौके पर आ गये। यह देखकर दंबग महिला के घर से चले गये। उसके बाद महिला अपने पति के साथ थाना माधोटांडा पहुंची और इंस्पक्टर इन्द्र सिंह को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने कहा कि जाँच कर कार्रवाई करेंगे। उसके बाद पुलिस ने कलीनगर दबंगों का मामूली धारा दर्ज कर दी । दंबगो को तुरन्त जमानत मिल गयी । दबंगों ने रविवार को तीसरे दिन फिर महिला की घर में घुसकर महिला की पिटाई की। महिला और उसका पति माधोटांडा थाना जाकर इंस्पेक्टर साहब से शिकायत कर तहरीर दी ।इंस्पेक्टर ने उस महिला को थाने से भगा दिया और कहा कि हम जाँच कर कार्रवाई करेंगे। महिला को पुलिस की तरफ से कोई सहायता नही मिल रही है।माधोटांडा पुलिस सब कुछ जानकर भी अनजान बनी बैठी दबंगों के ऊपर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज है । महिला को अपनी और अपने पति की जान का खतरा है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *